New Dehli Novel Coronavirus (2019-nCoV)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 50 बरस के हो गए हैं। कोरोना महामारी और चीन विवाद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया

Repoter Taufik Ahmad khan

राहुल की इच्छानुसार पार्टी आलाकमान ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को निर्देशित किया है कि 19 जून को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहीं भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन न करें। इसके साथ ही आलाकमान ने निर्देशित किया है कि शुक्रवार को नेता एवं कार्यकर्ता गलवान घाटी में शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण परेशानी का सामना कर रहे गरीबों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जाए। आपको बता दें राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0647586