आम आदमी की जेब पर बोझ एक बार फिर बढ़ गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रातोंरात घरेलू गैस की कीमतों में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। गैर सब्सिडी वाले 145 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत बढ़ा दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 फरवरी को ही रेट बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव की वजह से दाम नहीं बढ़ाए गए थे। नतीजे आने के बाद ही रातोंरात कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। यूपी के गोरखपुर में गैर सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब तक 772 रुपए में मिल रहा था जो अब 917 रुपए में मिलेगा। आमतौर पर पेट्रोलियम कंपनियों गैस के दामों में महीने की पहली तारीख पर बदलाव करती हैं लेकिन इस बार कंपनी ने यह कदम 12 फरवरी को उठाया है। इंडियन आयल के सीनियर एरिया मैनेजर मुनीश गुप्ता ने बताया कि रात में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
Domestic Gas Cylender 145 रुपए महंगा हुआ
February 12, 2020
32 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें- उच्च शिक्षा टंक राम वर्मा
- छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में बड़ा बदलाव, विवेक आचार्य को मिली कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी
- रायपुर में “रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026” का आयोजन किया गया, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन 2026
- छत्तीसगढ़ वन विभाग में ठेका पद्धति लागू करने व स्थानांतरण नीति पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया अजीत दुवे ने
- पत्रकार को सच लिखने के कारण डरना पड़े तो यह केवल पत्रकार की समस्या नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है- सेराज अहमद कुरैशी
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment