Google Map इन दिनों जरूरत बन गया है, कोई भी पता ढूंढना हो या फिर रास्ता पता करना हो तो गूगल मैप आपकी हर काम में मदद को तैयार रहता है। यही Google Map अब 15 साल का हो गया है और इस मौके पर इसका रंग-रूप पूरी तरह बदल गया है। गूगल ने Google Maps 15th Anniversary पर इसका नया लोगों और यूजर इंटरफेस जारी किया है। Android और iOS यूजर्स को यह अपडेट आज से ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्हें ढेर सारे नए फीचर्स भी मिलने लगेंगे।
Google Map के इन नए लुक में यूजर को आज से पांच नए टैब्स मिलेंगे जिनमें उन्हें एक्सप्लोर, कम्यूट, सेव्ड, कॉन्ट्रीब्यूट और अपडेट जैसे ऑप्शन्स नजर आएंगे। वहीं अपने नए लोगों को Google Map ने लोकेशन पिन ड्रॉप स्टाइल में गूगल के रंगों से सजाया है। इसके अलावा यूजर को पार्टी थीम पर बेस्ज यूजर इंटरफेस मिलेगा। हालांकि, यह कुछ समय के लिए ही होगा।
Google Map New Features – Google Map ने अपने लुक को बदलने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। साथ ही इसके क्राउड प्रेडिक्शन फीचर जिसे पिछले साल पेश किया गया था उसमें और भी ज्यादा इनसाइट्स जोड़े गए हैं। इस फीचर की मदद से यूजर को पता लगता है कि जिस बस, ट्रेन या सबवे पर वो जाने वाला है वहां भीड़ है या नहीं। साथ ही गूगल मैप अब यूजर को अपनी राइड के भीतर के तापमान की जानकारी भी मिलेगी। साथ ही स्टॉप बटन और अन्य सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा गूगल मैप में यह सेक्शन भी होगा जिसमें यह पता लगेगा कि पब्लिक राइड में महिलाओं का सेक्शन है या नहीं। नए फीचर्स में लाइव व्यू फीचर भी दिया गया है।
Google Map का नया Logo – Layout और फीचर्स आए सामने, हुआ 15 साल
![](https://webworldnews.in/wp-content/uploads/2020/02/01-13.jpeg)
Add Comment