रायपुर 25 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 71वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। उन्होंने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज तक भारत के जनमन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भरोसे को बनाए रखा है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ हमेशा प्रतिबद्व है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
January 25, 2020
44 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ‘कर्नाटक की जनता से विश्वासघात’: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला
- राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस में टिकट की जंग तेज, खरगे से कमलनाथ तक दिग्गज नेताओं की बढ़ी सक्रियता
- Ananya Pandey के डांस पर उठे सवाल, ‘चांद मेरा दिल’ का भरतनाट्यम सीक्वेंस बना चर्चा का विषय
- ‘SRH को रोकना मुश्किल’ — Axar Patel ने प्लेऑफ की सबसे मजबूत टीम का लिया नाम
- लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों की बढ़ी परेशानी
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment