Chhattisgarh Jagdalpur State

कांग्रेस की सफिरा साहू जगदलपुर नगर निगम की महापौर

जगदलपुर। कांग्रेस की सफिरा साहू जगदलपुर नगर निगम की महापौर चुन ली गई है। सफिरा ने भाजपा की दीप्ति पांडेय को पराजित किया। महापौर पद के लिए डाले गये वोट में कांग्रेस की सफिरा साहू को 28 वोट मिले जबकि एक वोट रद्द हो गया, वहीं भाजपा की दीप्ती पांडेय को 19 वोट मिले। नगर निगम में कुल 48 वार्ड है जिनमें 29 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी तथा 19 वार्डों में भाजपा पार्षदों का कब्जा है। महापौर के लिए संपन्न हुए चुनाव में किसी भी प्रकार की क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0760464