राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत प्रदेश सहित जिले में भी 14 से 20 नवंबर तक बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जहां बाल दिवस के मौके पर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के संदेश वाचन से किया गया, वहीं 20 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बच्चियों को चश्मा पहनाकर इस कार्यक्रम का समापन किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान नेत्र सहायक अधिकारी, चिरायु दल एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रोजाना स्कूलों में जाकर बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिले में 271 स्कूलों के 18,429 बच्चों की आंखों की जांच की गई। इसमें 525 बच्चों के दृष्टिदोष से बाधित पाए जाने पर 74 बच्चों को तत्काल चश्मा वितरण किया गया। साथ ही तीन गंभीर प्रकरण का चिन्हांकन कर हायर सेंटर में रिफर किया गया, ताकि इन बच्चों का सम्पूर्ण उपचार हो तथा नजर की तकलीफ दूर किया जा सके। कम नजर की वजह से पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकने वाले बच्चों के लिए यह योजना वरदान सबित हुआ।
बच्चियों को चश्मा पहनाकर मुख्यमंत्री ने किया बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का समापन
November 21, 2019
45 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment