Chhattisgarh Raipur CG State

प्याज़ के बढ़ते हुए दाम व मंहगाई के विरोध मे लगातार महिला कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेगे

प्याज के बढ़ती हुई दाम के विरोध मे महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया था. फूलों देवी नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज एवं लहसुन के बढ़ती हुई दामों मे कमी लाने के लिये कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाये । बढ़ती मंहगाई के कारण उपभोक्ता बहुत परेशान है। आमदनी बढ़ती नहिं लेकिन लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है । प्याज एवं लहसुन जैसे आवश्यक वस्तु के दाम आसमान छू रहे है जिसके कारण मध्यम एवं निम्न वर्ग के लोगों को अतिरिक्त खर्च को वाहन करने मे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता को मंहगाई से राहत नहिं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार के विफलताअों के कारण ही आज मंहगाई आसमान छू रही है। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा मंहगाई को रोकने के लिए कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाया गया है।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0756763