गूगल मना रहा बाल दिवस, बनाया प्यारा सा डूडल..
Google Doodle Celebrates Children’s Day Childrens Day है और आज का दिन देश में बच्चों के लिए बेहद अहम है। दरअसल, आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है और इसी दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति पंडित नेहरू का प्रेम और लगाव ही था कि आज के दिन को बाल दिवस के रूम में मनाया जाता है। आज का दिन बेहद खास होता है और इसी खास मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी एक खास डूडल बनाया है। हर बड़े मौके की तरह इस बार भी गूगल ने एक स्पेशल डूडल बनाया है जि बाल दिवस को अनोखे अंदाज में मना रहा है। इस डूडल में बाल मन की कल्पनाओं को संजोया गया है।
दरअसल, इस साल के बाल दिवस से पहले गूगल ने इस मौके को मनाने के लिए गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी Doodle 4 Google कॉम्पटिशन रखा था और इस बार की थीम थी ‘When I grow up, I hope..’। गूगल की इस प्रतियोगिता में बच्चे हिस्सा लेते हैं और उनमें से चुनी हुई एक पेंटिगं को गूगल अपना डूडल बनाता है। इस बार का डूडल गुरुग्राम की दिव्यांशी सिंघल की पेंटिग पर बना है।
सात साल की दिव्यांशी की जिस पेंटिंग पर यह डूडल बना है उसकी थीम है वॉकिंग ट्री। इस पेंटिंग से दिव्यांशी ने आने वाली पीढ़ी से जंगलों को सहेजने का संदेश दिया है। बाल मन की कल्पनाओं से बने इस डूडल में पहाड़ों के नीचे से गुजरते रास्ते पर कोई पेड़ जूते पहने चल रहा है तो कोई साइकिल पर सवार होकर जा रहा है। आसमान में पंछी उड़ रहे हैं और बेहद खूबसरत नजारा है।
बता दें कि पहले देश में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाने लगा।
Add Comment