Chhattisgarh State

सफल होने के लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें – सिंहदेव

पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने किया अटल टिंकरींग लैब का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने आज शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में स्थापित अटल टिंकरींग लैब का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों को सृजनात्मक एवं नवाचार शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से इस लैब को स्थापित किया गया है। इसमें स्मार्ट क्लास डिजिटल क्लास के साथ ही आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मॉडल भी उपलब्ध है। यहां विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडल को भी रखा गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य शासन बुनियादी शिक्षा के साथ ही आधुनिक उपकरणों से विद्यार्थियों को परिचय कराने स्मार्ट क्लास पर जोर दे रही है। इससे विद्यार्थी देख कर आसानी से समझ सकते है और अपनी समझ विकसित कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का समय है। विद्यार्थी इस माहौल में आगे बढ़ने के लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित करें और उसके अनुरूप तैयारी भी करें। श्री सिंहदेव इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडल का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से इसके बारे में पूछ ताछ भी की।उन्होंने विद्यार्थियों से उनके भावी तैयारियां की भी जानकारी ली।
50 लाख रुपये के विकास कार्यो का किया शिलान्यास- इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंह देव ने प्रभारी मंत्री मद से स्वीकृत अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विकास कार्यो में नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य हेतु मशीन क्रय करने के लिए 10 लाख रूपए वार्ड क्रमांक 11 पटपरिया में सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख, दर्रीपारा के जेल तालाब में घाट निर्माण हेतु 5 लाख रूपए वार्ड 16 में सीसी रोड निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 16 में मगदली घर से विरेन्द्र कुजूर की घर की ओर सीसी सड़क निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए, महामाया मंदिर के पिछे महामाय तालाब के चबुतरा एवं शेड निर्माण हेतु 2 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक रैयदास में सैनी गल में नाली निर्माण हेतु 4 लाख रूपए,वार्ड क्रमांक 7 गांधीनगर, गांधी चौक में फाउण्टेन लगाने हेतु 3 लाख 50 हजार रूपए,वार्ड क्रमांक 5 गोधनपुर प्राथमिक स्कूल में आहता निर्माण हेतु 2 लाख रूपए, वार्ड 7 गांधीनगर प्राथमिक स्कूल में शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 15 देव होटल के पिछे सीसी सड़क निर्माण हेतु 4 लाख 50 हजार वार्ड क्रमांक 31 शितला वार्ड जोड़ा पीपल में सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार, वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा वार्ड सत्तीमंदिर के पास नाली मरम्मत हेतु 1 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 35 फुट पाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 2 लाख रूपए वार्ड क्रमांक 38 फुट पाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 1 लाख रूपए तथा वार्ड क्रमांक 42 में हरसागर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 4 लाख रूपए शामिल है।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, पार्षद श्री हेमन्त सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.सिंसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आई.पी.गुप्ता सर्व शिक्षा अभियान जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्र्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0768845