राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यहां नवा रायपुर अटल नगर में स्थित जंगल सफारी का भ्रमण किया और टाईगर सफारी, लायन सफारी का अवलोकन किया, जहां उन्हें बाघ और सिंह नजर आए। इसके अलावा उन्होंने हरबीवोरस तथा ओमनीवोरस सफारी का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें हिरण, सांभर, नीलगाय इत्यादि वन्यप्राणी दिखे। राज्यपाल ने नवनिर्मित जू का भी अवलोकन किया। उन्होंने जंगल सफारी की परिकल्पना की सराहना की। तत्पश्चात् उन्होंने खण्डवा जलाशय में नौकायन किया। इस अवसर पर वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अतुल शुक्ला ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल ने जंगल सफारी का किया भ्रमण
November 7, 2019
17 Views
1 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- बिलासपुर में 13 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से बनेगा एजुकेशन सिटी
- मोबाइल से वोटिंग: देश में पहली बार आज़माया जा रहा यह तरीका बिहार नगरपालिका चुनाव में
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल
- जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी
- छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिले के सावन कुमार साहू हुए निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment