Sport

एक बिहारी सब पर भारी’, विराट के इस बयान ने जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली का एक बयान सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात के दौरान दिया था। कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, “एक बिहारी सब पर भारी, खत्म गेम”, जिसके बाद यह वीडियो लाखों क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। उन्होंने पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यही वजह रही कि फाइनल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं की हुई।

वायरल वीडियो में विराट कोहली युवा बल्लेबाज के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने वैभव को सलाह दी कि सफलता के बाद सबसे जरूरी चीज विनम्रता और फोकस बनाए रखना है।

कोहली ने कहा कि खिलाड़ी को बाहरी शोर से दूर रहकर केवल अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो उपलब्धियां मिली हैं, वे कड़ी मेहनत का परिणाम हैं और आगे भी उसी मेहनत को जारी रखना होगा।

विराट का “एक बिहारी सब पर भारी” वाला बयान फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला संदेश बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है।

क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी के लिए विराट कोहली से मिली यह सीख आने वाले वर्षों में काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

About the author

Login_Admin

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0830734