National New Delhi

युवा नेता, बिहार सरकार में मंत्री और 5 बार विधायक… कौन हैं BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन?

युवा नेता, बिहार सरकार में मंत्री और 5 बार विधायक… कौन हैं BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन?

भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे बिहार सरकार में मंत्री हैं और जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नितिन बांकीपुर से 5 बार विधायक रहे हैं और उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। 2025 में उन्होंने राजद की रेखा कुमारी को हराया। वे पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने शहरी विकास पर ध्यान दिया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वो अब जेपी नड्डा की जगह लेंगे।
बिहार की राजनीति में नितिन नबीन एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे BJP के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके नितिन नबीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है और संगठन व सरकार दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है।

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर
नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना, बिहार में हुआ। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे। उनकी माता का नाम मीरा सिन्हा है।

पिता के निधन के बाद वर्ष 2006 में पटना पश्चिम (अब बांकीपुर) से हुए उपचुनाव में नितिन नबीन पहली बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015 और 2020 में लगातार चुनाव जीतकर बांकीपुर सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर से जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्हें 98,299 वोट मिले और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया।

मंत्री पद और जिम्मेदारियां
2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी नीतीश कुमार–सम्राट चौधरी सरकार में नितिन नबीन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
वे वर्तमान में बिहार के पथ निर्माण मंत्री हैं।
इससे पहले भी वे 2021-2022 के दौरान इसी विभाग के मंत्री रह चुके हैं।
2024-2025 के बीच उन्होंने नगर विकास एवं आवास तथा कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में भी काम किया।
इन विभागों में रहते हुए उन्होंने शहरी विकास और प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान दिया।

संगठन में रही अहम भूमिका
पार्टी संगठन में भी नितिन नबीन की अहम भूमिका रही है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के लिए सिक्किम के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी रहे, जहां पार्टी की चुनावी सफलता में उनकी भूमिका मानी जाती है।

काम, पहल और पहचान
नितिन नबीन सड़क ढांचे को बेहतर बनाने और शहरी आवास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
उनके प्रयासों से बिहार में सड़क निर्माण से जुड़ी कई योजनाओं को गति मिली।
पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने, साथ ही आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाले प्रोत्साहन को बढ़ाने जैसे कदमों से वे चर्चा में रहे।
युवा राजनीति से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का उनका सफर उन्हें बिहार भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में शामिल करता है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0761354