Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी की 61 नई सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध

छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी की 61 नई सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध

*राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि

लोकशन – रायपुर
रिपोर्टर – मज़हर इक़बाल
17 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई स्वीकृत सीटों के बाद अब राज्य में कुल 377 शासकीय पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं। पहले यह संख्या 316 थी। वहीं, निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 186 सीटें हैं।

*नई स्वीकृत सीटों का वितरण इस प्रकार है—

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर – 21 सीटें

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव – 7 सीटें

स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर – 8 सीटें

स्व. लखी राम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ – 12 सीटें

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा – 13 सीटें
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक कदम है। नई पीजी सीटों की स्वीकृति से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक पहुंचेंगी। यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
राज्य सरकार का मानना है कि इन नई सीटों से न केवल मेडिकल शिक्षा को बल मिलेगा बल्कि प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ सेवाएं भी और अधिक सुलभ होंगी।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0744603