https://webworldnews.in/wp-admin
रत्नेश जिला आबकारी अधिकारी बनेंगे, रतनपुर की खुशबू सीईओ जनपद पंचायत तो मानसी मरकाम राज्य कर निरीक्षक और आकांक्षा तिवारी नायब तहसीलदार बनी CGPSC छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के बाद हुए साक्षात्कार में रतनपुर शहर की तीन बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। शहर से लगे गांव कर्रा निवासी रत्नेश जिला आबकारी अधिकारी में चयन हुआ
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित हुआ। इसमें खुशबू शास्त्री ने सामान्य सूची में 34 वा रैंक हासिल किया है। खुशबू शास्त्री का चयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आदिवासी विकास विभाग के लिए हुआ है। सहायक संचालक महिला एवम बाल विकास विभाग व सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग पद की प्रतीक्षा सूची में भी इनका नाम हैं। सामान्य परिवार और परिवेश के खुशबू के माता – पिता संतोषी, ज्ञानाधार शास्त्री सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जिनका जीवन बिरहोर, बैगा आदिवासी समाज को समर्पित है।
मध्यमवर्गीय परिवार और परिवेश की भेड़ीमुड़ा निवासी आकांक्षा तिवारी का रैंक 43 वा रैंक है। पिता अरुण कुमार तिवारी शिक्षक की असामयिक मौत के बाद मां अनीता तिवारी के संघर्ष ने उसे प्रोत्साहित किया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएट आकांक्षा ने नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है।
राज्य कर निरीक्षक की कुर्सी हासिल करने वाली तीसरी बेटी महामाया पारा निवासी मानसी मरकाम है।
उनके शिक्षक पिता रंगुल सिंह मरकाम का हाल ही में असामयिक मौत हुई है। मां आशा मरकाम गृहणी है। मानसी की बड़ी बहन निकिता मरकाम 2018 बैच में सीजी पीएसएसी परीक्षा पास डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल।
रत्नेश रतनपुर समीप के गांव कर्रा के निवासी हैं। पिता युवराज शिक्षक और मां गृहणी है। रत्नेश ने जिला आबकारी अधिकारी बने । वर्तमान में नायब तहसीलदार के पद पर रत्नेश कार्यरत हैं। ग्राम सिल्ली परसदा निवासी अनिल आर्मो पिता उमेंद आर्मों होनहार छात्र गरीब परिवार में जन्म अपने कठिन परिश्रम से सहकारी निरीक्षक अधिकारी का पद हासिल किया।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर राज्य सेवा परीक्षा 2023 (छत्तीसगढ़ राज्य के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 17 सेवाओं के 242 पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 703 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमे इन्होंने अपना मुकाम हासिल किये।
Add Comment