Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को सफल बनाने प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गेंदू ने ली आवश्यक बैठक

Home

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को सफल बनाने प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गेंदू ने ली आवश्यक बैठक

कांग्रेस की न्याय यात्रा का रायपुर आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी

रायपुर 30 सितम्बर 2024। प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितम्बर से गिरौधपुरी से प्रारंभ हुई थी जिसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के दिन 02 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान मे होना है। जहां आमसभा का आयोजन किया जायेगा। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के रायपुर आगमन पर शहर के विभिन्न स्थानो पर यात्रा का स्वागत किया जायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमे विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गेंदू शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गेंदू ने कहा कि बैठक मे रायपुर शहर के समस्त 12 ब्लॉक अध्यक्ष को यात्रा को सफल बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपने ब्लॉको से अधिक से अधिक तदाद मे वार्डो मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचने को कहा साथ ही वार्डो मे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का उद्देश्य बताने के लिए वार्डो मे पाम्प्लेट वितरित करने की जिम्मेदारी भी वार्ड अध्यक्ष को दी गई। मलकित सिंह गेंदू ने वार्डो मे न्याय यात्रा के प्रचार प्रसार और यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस भवन गांधी मैदान से ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस आवश्यक बैठक मे विकास उपाध्याय, गिरीश दुबे, एजाज ढेबर, नंदलाल देवांगन, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, संजय पाठक, महेश शर्मा, सुरेश ठाकुर, प्रवीण साहू, कन्हैया अग्रवाल, सुबोध हरितवाल, ज्ञानेश शर्मा, शकलैन कामदार, श्रीकुमार मेनन, राधे श्याम विभार, आकाश दीप शर्मा, देवेंद्र यादव, समीर अखतर, देव कुमार साहू, अरूण जंघेल, माधव साहू, दाउलाल साहू, संजय सोनी, दीपा बग्गा, राकेश धोतरे, दिनेश ठाकुर, राजू सोनी, श्रीनिवास, अविनय दुबे, मजीद फहीम, माधव छूरा, अनिता गुरूपंच, कमलेश नथवानी, पुष्पराज बैद, प्रवीण चंद्राकर, महावीर देवांगन, सत्यनारायण नायक, नवीन लाजरस, अनिल रायचूरा, मोहसिन खान, विष्णु राजपूत, योगेश साहू, अनिश मनिहार, मोहन साहू, सतीष जैन, मल्लिका प्रजापति, मतलूब अली, भीम यादव, कृष्णा नायक, पदमा कहार, योगेश तिवारी, शेख अब्दुल नदीम, जगदीप कौशिक, अमित कोसरिया, राधे नायक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोहम्मद मजीद फहीम, प्रवक्ता- शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने दी।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0630756