रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के सभी सातों प्रत्याशियों ने एक साथ रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम से राजेश मूणत, उत्तर से पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण से मोतीलाल साहू , अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, आरंग से गुरु खुशवंत साहेब और धरसीवां से भाजपा ने छत्तीसगढ़ी सिने स्टार अनुज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के सभी प्रत्याशी आज दोपहर रैली की शक्ल में अपने अपने विधानसभा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे। जहां सभी 7 प्रत्याशी एक साथ रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए। प्रत्याशियों के रथ के आगे बाजे गाजे , ढोल , नगाड़ा , बग्गियां और विशेष आकर्षण में विशालकाय पुतले साथ चल रहे थे। भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जनता का हुजूम साथ चल रहा था। पूरी सड़क समर्थकों से खचाखच भरी हुई थी। सभी ने हाथों में भाजपा के झंडे पकड़ रखे थे। भाजपा समर्थक लगातार भाजपा जिंदाबाद , जीतेगा भई जीतेगा कमल का फूल जीतेगा और अऊ नई सहिबो बदल के रहिबो जैसे नारे लगा रहे थे। भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक पूरा रास्ता भाजपामय हो गया था।
रायपुर जिले के 7 भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन
October 31, 2023
9 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- अमेरिका को तेहरान टाइम्स की चेतावनी, अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही लौटेंगे वापस
- मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में लगेगा 10 दिवसीय “ईद बाज़ार”
- हेडमास्टर फेडरेशन ने किया कैशलेस चिकित्सा सुविधा का स्वागत
- भगवंत मान CM भर्ती घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा:सांस लेने में दिक्कत, भर्ती हुए तो अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई
- अधोसंरचना सुदृढ़ होने से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम – मुख्यमंत्री साय
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment