Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

अंतिम 7 सीटों पर कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशी की सूची इन MLA के टिकट कटे…

रायपुर, 22 अक्टूबर : कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची जारी कर दी है। 7 सीटों पर फाइनली प्रत्याशियों का नाम कांग्रेस ने जारी कर दिया है। कांग्रेस ने बैंकुठपुर से अम्बिका सिंहदेव, सरायपाली से चतुरी नंद, महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर, कसडोल से संदीप साहू, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, सिहावा से अम्बिका मरकाम और धमतरी से ओमकार साहू को चुनावी मैदान में उतारा है।

4 विधायकों की काटी गई टिकट – बता दें कि, 6 में से 4 विधायकों की काटी गई टिकट काटी गई है। जिनमें सिहावा से लक्ष्मी ध्रुव, कसडोल से शंकुतला साहू, सरायपाली से किस्मत लाल नंद और महासमुंद से विनोद चंद्राकर की टिकट काटी गई है। वहीं डेंजर वाले विधायक
रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा और बैंकुठपुर से अम्बिका सिंहदेव टिकट पाने में सफल रहे हैं।

कुल 22 विधायकों की कटी टिकट – कांग्रेस ने कुल 22 विधायकों की टिकट काटी है। पहली लिस्ट (CG BIG BREAKING) में 8 विधायक, दूसरी में 10 और तीसरी और अंतिम लिस्ट में 4 नाम शामिल हैं।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0510822