Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

भूपेश पाटन मे भरोसे की यात्रा में बुलेट चलाकर बाइक रैली में हुए शामिल

रायपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसे की यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्वयं बुलेट चलकर बाईक रैली की अगुवाई की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले सेलुद गांव से इसकी शुरुआत की। सीएम भूपेश बघेल खुद बुलेट चलाकर कांग्रेस के युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
पाटन विधानसभा में सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में कुल 52 किलोमीटर की भरोसे की यात्रा गाड़ाडीह, जामगांव आर, रानितराई, असोगा, खर्रा पाटन और झीट गांव से होकर गुजरी। जिसमे पूरे समय तक सीएम ने बुलेट चलाते हुए राज्य सरकार की उपलब्धि को पाटन की जनता तक बताने का प्रयास किया। भरोसा यात्रा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने गांव के लोगों से मुलाकात की और पाटन के स्वंत्रता संग्राम सेनानीयों की मूर्तियों का भी अनावरण किया। भरोसे की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भरोसे की यात्रा आज पूरे प्रदेश में सभी विधानसभा में निकली है। बहुत उत्साह है और भरोसे की यात्रा में आम जनता आशीर्वाद देने निकली है। जनता को पूरा भरोसा कांग्रेस पार्टी पर है। सीएम भूपेश बघेल ने इस दौरान पीएम मोदी के दौरे को लेकर भी कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध नहीं है। नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध है। राज्य सरकार ने प्लांट को अधिग्रहित करने का संकल्प पारित किया था इसके बाद भी केन्द्र सरकार ने अड़ंगा लगा दिया।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0510737