Bilashpur Chhattisgarh

प्रेस क्लब बिलासपुर के नए अध्यक्ष बने आशिर्वाद पैनल के इरशाद अली

उपाध्यक्ष संजीव पांडे, सचिव दिलीप यादव, सह सचिव दिलीप जगवानी निर्वाचित हुए कोषाध्यक्ष के लिए प्रतीक वासनिक एवं कार्यकारिणी सदस्य गोपी डे थे निर्विरोध

बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में गहमागहमी के बीच दोपहर 12 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। दोपहर के समय बिलासपुर में हुई बारिश के कारण शाम 4 बजे के बाद लंबी लंबी कतारें भी लगी। गरमा गरम माहौल में शाम 6 बजे तक मतदान चलता रहा। कुल 447 मतदाताओं में से 377 लोगो ने मतदान किया। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम में सर्व प्रथम सह सचिव के लिए दिलीप जगवानी को 237 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी राजेंद्र सिंह को 130 वोट मिला। 107 वोटो से दिलीप विजय हासिल किए। 9 वोट रिजेक्ट हुए। उपाध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय 279 मत मिले। रमन किरण को मात्र 88 मत प्राप्त हुआ। संजीव पांडे 191 मत से जीते। 10 वोट रिजेक्ट हुए। सचिव पद हेतु दिलीप यादव को मिले 236 वोट मिले वही संदीप करिहार को मिले 120 वोट, शैलेंद्र पाठक को मात्र 22 वोट से ही संतोष करना पड़ा। सचिव पद हेतु 7 वोट निरस्त रहा। दिलीप यादव 94 मत से जीत का स्वाद चखा। अध्यक्ष पद पर आशिर्वाद पैनल के इरशाद अली को मिले 248 वोट , विजयक्रांती तिवारी को मिले 58 वोट , मनोज दुबे को मिले 1 वोट, निर्मल माणिक को मिले 64 वोट जबकि वोट निरस्त 6 हुए। जीत का अंतर 184 वोटो का रहा।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0613758