राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजभवन के सारे अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन शासकीय कार्यों में व्यस्त रहते हैं। कर्मचारियों को काम के दबाव से राहत दिलाने के लिए कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। इसके लिए राजभवन सचिवालय में समय-समय पर खेलकूद, बुक रीडिंग और अन्य गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही माह में आने वाले प्रमुख दिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री बोरा ने कहा कि सचिवालय से सेवानिवृत्त तथा स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और प्रतीक चिन्ह भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
काम के दबाव से मुक्ति के लिए कर्मचारी कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों से जुड़ें : सोनमणि बोरा
October 24, 2019
19 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- मिलिए एक ऐसे इंसान से जो अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं वो शख्स है हर्ष जसानी
- अमेरिका को तेहरान टाइम्स की चेतावनी, अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही लौटेंगे वापस
- मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में लगेगा 10 दिवसीय “ईद बाज़ार”
- हेडमास्टर फेडरेशन ने किया कैशलेस चिकित्सा सुविधा का स्वागत
- भगवंत मान CM भर्ती घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा:सांस लेने में दिक्कत, भर्ती हुए तो अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment