Chhattisgarh

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का कोराम बना छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर छत्तीसगढ़,14 सितंबर 2023, वेब वर्ल्ड न्यूज, जानकारी की मानें तो प्रदेश में अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ ही साथ अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी भी अपने पार्टी का विस्तार कर दिया है। हाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झमक लाल सरयाम ने छत्तीसगढ राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री कृष्ण कुमार कोराम को अपने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया है। इस दौरान श्री कोराम ने अपने आनौचारिक चर्चा के दौरान प्रेस को बताया की छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी की क्या बुराई करेगें इनकी षडयंत्र को पूरे दुनियां के लोग जानते हैं। इसलिए हमें गोंडवाना की सरकार बनाना है। और कहा मुझे पार्टी का जो दायित्व सौंपा गया है। मैं बिना किसी भय के गोंडवाना के लिए काम करता रहूंगा। श्री कोराम ने कहा हमारी पार्टी प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। जिस संबंध में शीघ्र प्रत्याशियों की सूची अपने पार्टी कोर कमेटी के अनुसंशा के साथ जारी कर दिया जायेगा।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0730977