Chhattisgarh

टी एस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर, दिल्ली में बैठक के बाद ऐलान

टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बना दिया गया है। दिल्ली में चल रही बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टीएस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर और दिसंबर में चुनाव होने वाला है। इससे पहले कांग्रेस ने ये बड़ा दाव खेलकर टीएस सिंह देव के कांग्रेस छोड़ने की सभी संभावनाओं को समाप्त कर दिया है। लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही थी सामने
2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें हासिल की थी, तो वहीं भाजपा महज 15 सीटों पर सिमट गई थी। लेकिन जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री बने टीएस सिंह देव के बीच अनबन की खबरे सामने आती रहती थी। हालांकि दोनों ने ही इस बात को सदैव नकारते हुए अपने अच्छे संबंधों का दावा किया है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले टीएस सिंह देव को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाकर बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी से टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। सिंह देव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं। उनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सेवाएं देने से राज्य को काफी लाभ मिलेगा। ये हैं टीएस सिंह देव त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव यानी टीएस सिंह देव सरगुजा महाराज के नाम से विख्यात हैं। उनका नाता वहां के राजघराने से है। लोग उन्हें टीएस बाबा कहकर संबोधित करते हैं, सरगुजा राजघराना की कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी हैं। टीएस सिंह देव अंबिकापुर से लगातार 3 बार लगातार विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था और अब उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

सबसे अमीर विधायक हैं टीएस सिंह देव द्वारा दिए गए शपथपत्र के अनुसार उनके पास कुल 514 करोड़ की संपत्ति है। इसके मुताबिक वो सबसे अमीर विधायक में से एक हैं।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0668035