Chhattisgarh

डॉ उदय ने कोड़ांगी जनपद खड़गवां में एक दिवसीय गोंड समाज की बैठक ली

खडगवा कोरिया, 23 मार्च 2023 खड़गवां जनपद पंचायत स्थित कोड़ांगी में पूर्व निर्धारित एक दिवसीय कार्यक्रम के रुप में गोंड समाज का बैठक का आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम बतौर अतिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह पहुंचे, और सर्व प्रथम समाज का ईष्ट शक्ति फड़ापेंन बड़ादेव का पूजा अर्चना करते हुए, समाज के लोगों को अपने सामाजिक रीति रिवाजों तथा पुरखों का रूढ़ी गत सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने का आव्हान किया। तत्पश्चात आवश्यक मीटिंग को लेकर पार्टी महामंत्री डॉ उदय सिंह बिलासपुर स्थित अपने पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्राचीन देव ठाना चंडीघोघरा में नवरात्रि पर्व के अवसर पर ज्योति कलश प्रज्वलित करने वाले भूमका पुजारियों को शुभ कामनाएं दी। फिलहाल कार्यक्रम जारी है।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0770515