भाजपा सरकारी संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है…
रायपुर 21 फरवरी 2023। कांग्रेस के नेताओ पर ईडी के छापेमारी के विरोध मे रायपुर के कांगे्रसी सड़क पर उतर आये…
शहर प्रवक्ता मोहम्मद मजीद फहीम ने बताया कि मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर पर कांग्रेसजनो ने ईडी दफ्तर का हंगामेदार घेराव किया। ईडी दफ्तर का घेराव करने बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन पुजारी काम्प्लेक्स पचपेडी नाका के पास एकत्र हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी दफ्तर पहुचे। ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ। ईडी दफ्तर के बाहर पुलिस ने बैरिकेट लगा रखे थे। पुलिस बल तैनात थे। ईडी कार्यालय जाने से मना करने पर कांग्रेस जन वही जमीन पर धरने पर बैठ गये। वहां केंद्र सरकार के विरोध मे जमकर नारे लगे।
मीडिया से चर्चा करते हुए वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस के होने वाले महाधिवेशन मे भाजपा बाधा डालने का प्रयास कर रही है। भाजपा द्वारा कायराना हरकत की जा रही है। सत्ता और शासन का उपयोग कर डराना चाहती है। हम डरनेवाले नही हमारा अधिवेशन सफल होकर रहेगा।
महापौर एजाज ढे़बर ने कहा कि महाधिवेशन मे जिन प्रमुख लोगो को जिम्मेदारी दी गई है। उन लोगो पर कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम को भटकाने की कोशिश की जा रही है और कार्यक्रम मे बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये है। कल भी ईडी का विरोध किये थे और आज भी कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी दफ्तर विरोध करने पहुचे है।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि महाधिवेशन को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास को हम सफल नही होने देंगे। हमारे नेता भूपेश बघेल एवं मोहन मरकाम के मार्ग दर्शन मे महाधिवेशन सफल होगा। नरेंद्र मोदी के पास लड़ने के लिए कोई भाजपा के कार्यकर्ता नही है। इसलिए वे ईडी को सामने ला रहे है।
इस घेराव मे वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू महापौर एजाज ढेबर विधायक अरूण वोरा विधायक कुलदीप जुनेजा अनिता शर्मा छाया वर्मा राजेंद्र तिवारी शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा कन्हैया अग्रवाल नारायण कुर्रे सुनीता शर्मा ज्ञानेश शर्मा धनंजय ठाकुर सूर्यमणि मिश्रा सतीश शर्मा पंकज शर्मा ममता राय आशा चैहान अफसर अली पार्षद आकाश तिवारी सतनाम सिंह पनाग नीलकंठ जगत जीतेंद्र अग्रवाल देवेंद्र यादव समीर अखतर अनवर हुसैन राजा बंजारे जगदीश आहूजा दिनेश ठाकुर ओम प्रकाश देवांगन एल्डरमेन नईम रजा सुरेश ठाकुर सुमीत दास नवीन चंद्राकर प्रशंात ठेंगडी सचिन शर्मा देव कुमार साहू दाउलाल साहू अशोक ठाकुर दीपा बग्गा संजय सोनी अरूण जंघेल माधव साहू इम्तियाज हैदर मदन तालेडा रियाज अहमद दीनु शर्मा मुनीर भाई राकेश धोतरे जी.श्रीनिवास अविनय दुबे मुन्ना मिश्रा कमलेश नथवानी गंगा यादव अमित कोसरिया दिवाकर साहू मोहसिन खान सैफउल्लाह साह मो. आसीफ सायरा खान रिजवाना पूनम यादव विनोद रमानी उमेश गुप्ता निवेदिता चटर्जी नदीम भाई सागर वाकडे नंद कुमार सिन्हा कल्पना सागर मल्लिका प्रजापति इमानुएल मसीह नवीन केशरवानी जावेद खान नावेद उस्मानी गौतम यादव वी. के रमानी सत्यानंद तांडी रोहित तांडी निसार चांगल अपर्णा फ्रांसिस शकील अहमद प्रवीण चंद्राकर शनासा परवीन संगीता दुबे फहीम राहुल शूक्ला रियाज अफरोज अंजूम सम्मी निखत देवकी गीता डिम्पल तनवीर कृष्णा सेन बुधारिन ईश्वरी पिंकी मीनाक्षी जैनुल नीलम ओझा जय प्रकाश साहू इमरान खान भूपत महोबिया श्याम झा ज्योति प्रकाश आशिक हसन गणेश बाबू सज्जू असरफ दयासागर सोना आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मोहम्मद मजीद फहीम, प्रवक्ता, शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने दी।
Add Comment