Chhattisgarh

झारखंड से पहुंची पुलिस टीम की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने की तस्दीक

उत्तर बस्तर कांकेर 28 नवंबर 2022

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाना से पुलिस की टीम अपराध क्रमांक 84/19 के अन्वेषण के लिए आज जिला मुख्यालय कांकेर पहुंची है चूँकि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। अतः कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने झारखंड से आई हुई पुलिस टीम की पहचान की जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा और भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुमित अग्रवाल द्वारा झारखण्ड राज्य की पुलिस टीम के पास उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन भी किया गया। झारखण्ड राज्य की पुलिस टीम द्वारा इस प्रकरण में गिरफ्तारी के शेष मामलों की विवेचना संबंधी जानकारी कलेक्टर एवं एसपी कांकेर को दी गई।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0770344