मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास के द्वार पर धान की झालर बांधने की रस्म पूरी की दीपावली के दौरान खेतों में जब नयी फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से कलात्मक झालर तैयार करते हैं। इनसे घरों की सजावट कर वे अपनी सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा लोक विश्वास है कि उनका यह आमंत्रण उन चिड़ियों के माध्यम से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और द्वार पर उतरती हैं। इस तरह प्रदेश की लोक-संस्कृति अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ बांटती है और उसे सहेजती है। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक धान की झालर घर के आंगन और द्वार पर लटकाए जाने की परंपरा है। जिसे पहटा अथवा पिंजरा भी कहा जाता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म की पूरी
October 22, 2022
15 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- बिलासपुर में राहुल बोले- BJP -RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं
- शेख वली उल्लाह को डाक्ट्रेड उपाधि से किया गया सम्मानित
- एक ही बीमा से हो जाएंगे सारे कवर हेल्थ से लेकर प्रॉपर्टी तक
- घबराए हुए लगते हैं मोदी, कुछ दिनों में स्टेज पर आंसू ना निकल आएं : राहुल गांधी
- आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सहित कुल 08 सटोरिये गिरफ्तार
Add Comment