Chhattisgarh पंचायत

मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले सरपंचों के साथ हुई पुलिसकर्मियों की धक्का-मुक्की

रायपुर। रायपुर में प्रदेशभर के 2 हजार से अधिक सरपंच पहुंच गए। सबसे पहले इन्होंने बूढ़ापारा के धरना स्थल पर धरना दिया। यहां छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सरपंचों को बीमा, पेंशन मिलनी चाहिए। मानदेय बढ़ाने और विकास के लिए फंड देने की मांग रखी गई।
इसके बाद राज्य के हर जिले से आए सरपंचों ने रैली निकाली। ये बूढ़ापारा की सड़क से मुख्यमंत्री निवास घेरने को बढ़े। रास्ते में सप्रे स्कूल के बाद पुलिस ने सरपंचों का रास्ता रोक लिया। बड़ी तादाद में यहां सरपंचों का हंगामा शुरू हो गया। पुलिसवालों से धक्का-मुक्की भी हुई। महिलाएं भी महिला पुलिस कर्मियों से भिड़ गईं। काफी देर तक सरपंच यहां से आगे जाने की जिद पर अड़े रहे। छ देर बाद जिला प्रशासन के अफसरों ने सरपंचों से मुलाकात की। उनका ज्ञापन लेकर बात शासन तक पहुंचाने का वादा किया। मगर सरपंच राजी नहीं हुए। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद सरपंच शांत हुए। लेकिन प्रदर्शन करने वाले सरपंच अब भी धरनास्थल पर मौजूद हैं।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0506136