रायपुर। छत्तीसगढ़ में समय पर शिक्षकों के स्कूल नहीं आने की शिकायतें प्रशासन को लगातार मिल रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जांच अभियान चलाने का फैसला किया है। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जांचने का अभियान पूरे प्रदेश में 18 जुलाई से शुरू होगा। उपस्थिति जांचने के इस अभियान में शिक्षा विभाग से टीमें बनायी जाएंगी। उपस्थिति से संबंधित शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हुआ है। प्रशासन ने तय किया है कि देर से स्कूल आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी होगी। हालाँकि इस मामले में लोग सवाल यह भी उठा रहे हैं कि यदि उपस्थिति की जांच करना ही है तो इसके लिए अभियान की क्या जरूरत है, जांच तो एकाएक और बताए बगैर ही की जाती है। लेकिन प्रशासन ने जांच की तिथि घोषित कर अनुपस्थित रहने वालों को और सचेत कर दिया है। ऐसे में तो वह लोग भी गलत साबित हो जाएंगे जो कि इस तरह की शिकायतें कर रहे थे। बहरहाल प्रशासन की ये मुहिम कितनी कारगर साबित होगी समय ही बताएगा।
समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों की खैर नहीं,18 जुलाई से शुरू होने जा रहा ये अभियान
July 12, 2022
33 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- के. भाग्यराज (1953-2026)
- आयरलैंड की भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में टकर, डेलानी, हॉलार्ड और मोंद्रा ने बिखेरी चमक
- भारतीय तकनीकी सेवाओं में 25% कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रयोगों को उत्पादन स्तर पर ले गईं: नैसकॉम
- उच्च शिक्षा में शिक्षण की नई कल्पना
- तेलंगाना 28 जून को पोलियो रोधी अभियान के लिए तैयार, 40.97 लाख बच्चों को लक्ष्यित करता है
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment