Chhattisgarh

राज्यपाल सुश्री उइके से महिलाओं के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से यहां राजभवन में राष्ट्रीय महिला अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं के विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों से जुड़े विषयों और समस्याओं पर राज्यपाल सुश्री उइके के समक्ष अपनी बात रखी। राज्यपाल सुश्री उइके ने महिला प्रतिनिधिमण्डल को जागरूक व सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सब खूब मेहनत करती हैं। इस मेहनत को जारी रखते हुए महिलाओं की सशक्त आवाज बने और उन्हें भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करिए। उन्होंने महिला सदस्यों द्वारा उल्लेखित विषयों पर हरसंभव सहयोग की बात कही।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी राजपूत, श्रीमती किरण बघेल, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती सोना वर्मा एवं श्रीमती संगीता तिवारी उपस्थित थे।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0667757