Chhattisgarh

वन मंत्री मो. अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दी करोड़ों रूपए के विकास कार्याें की सौगात

रायपुर। वन मंत्री मो. अकबर ने कबीरधाम जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की आम जनता को विकास कार्य के लिए करोड़ो रूपए की सौगात दी। उन्होंने क्षेत्र के जन आकांक्षाओं के अनुरूप 1 करोड़ 23 लाख 59 हजार रूपए के 6 अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उन्होंने यादव समाज, निषाद समाज तथा नगर वासियों के मांगों को पूरा करते हुए सहसपुर लोहारा में शीतला मंदिर के समीप भवन निर्माण की आधारशिला रखी।
वन मंत्री मो. अकबर ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों का जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य है। राज्य सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उन्हें प्राथमिकता से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित से जुड़े मांग और समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वर्षाे से उपेक्षित सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में विकास कार्यों की पहल से आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0511792