रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सी.डी. भट्ट एवं सिराज बख्त, सचिव सुखनंदन यादव, प्रवक्ता बसंत कौशिक एवं राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी मांग को लेकर बीते 18 दिनों से हड़ताल पर था।
हड़ताल वापस लेने की घोषणा, आज से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक
December 29, 2021
86 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग से पत्रकारों ने भेट कर उन्हे पर्यावरण संरक्षण के रूप मे बांस पौधा भेंट कर उन्हे बधाई दी
- Crude Oil में भारी उतार-चढ़ाव, $100 के पार पहुंचकर फिसली कीमतें; क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
- सुपरटेक के पूर्व प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संदिग्ध लेन-देन पर उठाए सवाल; फर्जी स्टाम्प पेपर मामले की भी होगी जांच
- ‘अदालत कोई मनोरंजन चैनल नहीं’, बिना अनुमति कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप साझा करने पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment