Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीपावली पर शहीद जवानों के परिजनों के लिए प्रेषित शुभकामना संदेश

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दीपावली पर शहीद जवानों के परिजनों के लिए प्रेषित शुभकामना संदेश को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग जिले के शहीद अमित नायक, भिलाई से शहीद रजनीकांत, दुर्ग के कोरोना वारियर्स स्व. इंदु राम साहू के घर पहुंचे। गृहमंत्री साहू ने उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री का संदेश दिया। साथ ही शहीदों के परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामनााएं दी। इस दौरान दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की ओर से दीपावली पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को प्रेषित शुभकाना संदेश को सभी पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेंट किया जा रहा है।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0770284