Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा दीपावली पर मिट्टी से बने परम्परागत दिये के उपयोग को करें प्रोत्साहित

मिट्टी के दिये बेचने वालों को नहीं हो कोई परेशानी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप दीपावली पर मिट्टी से बने परम्परागत दिये के उपयोग को प्रोत्साहित करने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि ग्रामीणों और कुम्हारों द्वारा दीपावली पर मिट्टी के दिये बनाकर बेचा जाता है। मिट्टी के दिये बेचने वालों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर पालिक-नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि मिट्टी के दिये बेचने वालों से किसी भी तरह के कर की वसूली नहीं की जाए और आमजनों को मिट्टी के दिये का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0707432