Chhattisgarh COVID-19 Raipur CG

रायपुर में 24 तक बढ़ा लॉकडाउन, मिलेगी सुविधाएं..

रायपुर/ रायपुर में 24 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बीते चार दौर के लॉकडाउन के बाद अब पांचवे दौर का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। यह लॉकडाउन रियायतों भरा रहेगा।
इन रियायतों में दुकानों के खुलने का समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में चौथे चरण का लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे खत्म हो जाएगा। बीते दो दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक की थी। जिसमें प्रदेश के जिलों में रियायतों भरा लॉकडाउन लगाने के आदेश कलेक्टरों को दे दिए थे। जिसको लेकर अलग-अलग जिलों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने की खबर आ रही है। इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0766891