Chhattisgarh COVID-19

छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा माह अप्रैल 2021 की ”एक दिन की वेतन” मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया

छतीसगढ़ में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में प्रदेश में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ने लगे हैं और इस दिशा में
छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर) ने भी छत्तीसगढ़ शासन के साथ मिल कर सहयोग करने की ठानी और इसके लिए संघ द्वारा सभी अधिकारियों के माह अप्रैल 2021 के “01 दिन का वेतन” मुख्यमंत्री सहायता कोष में देकर सहायता करने का निर्णय लिया गया है।
छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा है कि कोरोना की इस संकट की घड़ी में संघ के सभी सदस्य शासन – प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिला कर कार्य करने और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं और पाण्डे ने सभी संघ के अधिकारियों से अपील कर मैदानी स्तर पर निर्णायक भूमिका में कार्य करने कहा है।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0672568