Chhattisgarh COVID-19 Raipur CG

गाय और गोबर पर राजनीति कांग्रेस कर रही है , भाजपा नहीं- डॉ ममता साहू

रायपुर। गाय और गोबर पर राजनीति कांग्रेस कर रही है, भाजपा नहीं, गोवर्धन योजना 2019 माननीय नरेंद्र मोदी जी की देन है। जिसमें गोबर से गैस बनाना, जैविक खाद तैयार करना ,कचरे से सोना यह योजना माननीय प्रधानमंत्री की देन है जिस से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। भारतीय जनता पार्टी किसान के लिए गाय के लिए और सभी लोगों के लिए सोचती है, परंतु गंदी राजनीति करना कांग्रेस का काम है, अभी बार-बार कह रहे हैं कि पूर्व मंत्री माननीय अजय चंद्राकर जी ने विवादित बयान दिया, जबकि उनका बयान वह विवादित नहीं है। उन्होंने कहा कि गोबर को राजकीय चिन्ह बना सकते हैं ऐसा सलाह दिया, क्योंकि गोबर से गैस बनता है, गोबर से जैविक खाद बनता है, गोबर से कंडा बनता है। सोच तो कांग्रेस वालों की गलत है, जो उन्हें तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। गौठान की क्या हालत है यह पूरे छत्तीसगढ़ वासी जानते हैं, गौठान तो बना दिया लेकिन उसमें चारा नहीं, पानी नहीं, दाना नहीं, पशु मर रहे हैं। आज सबसे ज्यादा पशु सड़क पर बैठते हैं जिसके कारण दुर्घटना में वृद्धि हुई है। सिर्फ बोल देने से नहीं होता, सच्ची मन से होती है और जो कि आर एस एस वाले गौ सेवक हैं। माननीय योगी जी ने गौ हत्या करने पर कारावास की सजा और जुर्माना दोनों ही दंड निश्चित किया है। उसी तरह जब डॉ रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था गौ हत्या करने वालों को फांसी पर लटका देना चाहिए। यह होता है गौ सेवा, गौ प्रेम, तभी तो सरकार ने गोबर धन योजना निकाली, गौ हत्या पर दंड तय किये। कांग्रेस तो बस इस पर राजनीति कर अपनी रोटी सेक रही है।
ये बात डॉक्टर ममता साहू ने कहीं जो अध्यक्ष- राष्ट्रीय महिला साहू समाज व उपाध्यक्ष-पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा हैं।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0508443