Chhattisgarh State

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। श्री बघेल ने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। इस दिन प्रतिवर्ष अधर्म और बुराई के नाश के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया जाता है। रावण दहन के साथ हमें अपने अंदर बसी बुराईयों से मुक्ति का भी संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री निवास पर 9 अक्टूबर को जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 9 अक्टूबर को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीडबैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जनचौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0737451