दुर्ग 19 मई 2020 / विद्युत कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिहाज से पाटन क्षेत्र में बेहतर विद्युत तंत्र के लिए 33 के.व्ही. की नई लाइन बिछाई गई है। इसके लिए 132 के.व्ही. पाटन उपकेंद्र में 35 लाख 30 हजार रुपए की लागत से अतिरिक्त 33 के.व्ही. बे का निर्माण किया जा रहा है। इस बे के माध्यम से सेलूद क्षेत्र के लिए सेपरेट 33 के.व्ही. के माध्यम से विद्युत सप्लाई की जा सकेगी। उतई सबडिविजन के सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर ने बताया कि पहले सेलूद में बिजली की सप्लाई रुआबांधा से उतई होकर आती थी। चूंकि सेलूद स्टोन क्रशर एरिया है, वहां वोल्टेज समस्या की शिकायत बहुत आ रही थी। अब सेपरेट फीडर मिल जाने से ब्रेकडाउन, ट्रीपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सेपरेट फीडर मिल जाने से सेलूद सबस्टेशन के 09 गांवों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। श्री चन्द्राकर ने बताया कि सेलूद के लिए सेपरेट फीडर तैयार हो जाने पर गाड़ाडीह एवं मचान्दुर सबस्टेशन भी जुड़ जाएगा, वहां ब्रेकडाउन की समस्या आने पर फीडर परिवर्तित कर सेलूद फीडर से जोड़ा जा सकेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने कहा कि विभाग द्वारा लो-वोल्टेज वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर वहां के तकनीकी समस्याओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे इन क्षेत्रों की गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो रही है। किसानों, घरेलु उपभोक्ताओं एवं उद्योगों को निर्बाध विद्युत सप्लाई मिलेगी एवं लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
132 के.व्ही.पाटन उपकेंद्र में 35 लाख 30 हजार रु.की लागत से सेलूद सबस्टेशन के लिए हो रहा अतिरिक्त बे का निर्माण सेलूद सबस्टेशन के लगभग 09 ग्रामों को मिलेगी निर्बाध बिजली
May 19, 2020
59 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- भारत का सामना अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ओडीआई सीरीज में गहराई की परीक्षा से
- केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 के लिए कम से कम एक संस्कृत बैच अनिवार्य
- नरेंद्र मोदी @ 75 | वर्तमान समय के महापुरुष
- ‘Disclosure Day’ मूवी रिव्यू: स्टीवन स्पील्बर्ग का नया चमत्कारों से भरा नजदीकी अनुभव जीवन के सबूत के रूप में
- सीजेपी के समर्थन में लखनऊ के छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और अनियमितताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment