National New Dehli Politics

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, लोगों ने कहा प्यार बांटों देश नहीं, CAA- NRC हटाओ

नई दिल्ली/ नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में उबाल है। तकरीबन हर राज्यों में लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली में शुक्रवार को जुमे के नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने एकता की मिसाल पेश की है। 
जामा मस्जिद के बाहर हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों के हाथ में प्यार बांटों देश नहीं, सीएए, एनआरसी हटाओ जैसे होर्डिंग्स थे। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को गुलाब भी दिए।   
जामा मस्जिद प्रदर्शन में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे थे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में उनके समर्थक उन्हें वहां से ले गए। पुलिस ने पहले ही चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर-मंतर के लिए प्रदर्शन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।  
पुलिस पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रख रही है। उत्तर-पूर्वी जिले में 12 जगहों पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत किसी एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। 

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Recent Posts

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0872364