National New Dehli

देश भर मे हो रहे महिलाओं पर अत्याचार से दुखी सोनिया गांधी अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी

सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोमवार 9 दिसंबर को वह 73 साल की हो जाएंगी। देशभर के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। उनका यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया और वह दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई।
वहीं हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को आग के हवाले कर दिया। देशभर से महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की खबर सामने आ रही हैं। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0483309