राजभवन के दरबार हॉल में आज बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय रायपुर की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। विद्यालय की छात्रा सुश्री रूपवर्षा केरकेट्टा, सुश्री सुमन दीवान, सुश्री छाया कुशवाहा और सुश्री जागेश्वरी सिन्हा के समूह ने छत्तीसगढ़ राज्य के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ की भावमय प्रस्तुति दी। इसके बाद इन छात्राओं ने ‘मोर रायपुर’ के लिए गाया गया स्वच्छता गीत भी गाया। साथ ही नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी’ पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुती दी। उनकी प्रस्तुती की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और अन्य अतिथियों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर दिव्यांग छात्र श्री अनमोल पटले ने राज्यपाल की स्केच उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की। इसके साथ ही जे. आर. दानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुश्री जिज्ञासा साहू और सुश्री अनुष्का तिवारी ने पण्डित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
राजभवन में गूंजा ‘अरपा पैरी के धार’
November 14, 2019
24 Views
1 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- बिलासपुर में 13 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से बनेगा एजुकेशन सिटी
- मोबाइल से वोटिंग: देश में पहली बार आज़माया जा रहा यह तरीका बिहार नगरपालिका चुनाव में
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल
- जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी
- छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिले के सावन कुमार साहू हुए निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment