छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 5 नवंबर से 15 नवंबर तक मोदी सरकार के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के लिए पोस्टर जारी किया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पोस्टर जारी करते हुये कहा है कि मोदी भाजपा किसान विरोधी है। मोदी जी क्यों नहीं चाहते कि किसानों का धान 2500 रू. क्विंटल में खरीदी जाए? मोदी भाजपा जो किसानों को सम्मान देने की बात कर सम्मान निधि की घोषणा किए थे वह सम्मान निधि भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है? केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केरोसिन तेल के कटौती से लेकर राज्य के हक के पैसों को भी देने में मोदी सरकार के द्वारा अनाकानी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के हित की मांग को लेकर कांग्रेस अब केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों को उनका हक दिलाने कांग्रेस 5 नवंबर से छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं 15 नवंबर को दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 5 नवंबर से आयोजित धरना प्रदर्शन के लिए पोस्टर जारी किया गया है, पोस्टर के माध्यम से मोदी सरकार के द्वारा बरती जा रही छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव अन्याय को जनता के बीच रखा जाएगा।
कांग्रेस ने 5 नवंबर के आंदोलन के लिये पोस्टर जारी किये
November 5, 2019
23 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- वन कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
- स्वीटी कौशिक पुनः बनीं भाजपा भिलाई महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, संगठन में हर्ष
- अजमेर दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर चढ़ाने पर लगे रोक, H-1B वीजा पर नई मुसीबत
- छत्तीसगढ़ में बाघ का शिकार, खोजी कुत्ते ने आरोपियों तक पहुंचाया; इलाके का शक्तिशाली परिवार गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री साय
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment