संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में एक नवम्बर से आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री भगत ने राज्योत्सव के प्रमुख मंच एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जा रहे प्रदर्शनी के स्टॉल, फूड जोन और छत्तीसगढ़ में निर्मित हाथकरघा के विभिन्न विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। श्री भगत ने कहा कि इस वर्ष राज्योत्सव बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है और पहली बार राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों को राज्योत्सव के माध्यम से देश-विदेश में पहचान दिलाया जाएगा और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री भगत ने राज्योत्सव स्थल की तैयारियों को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक श्री अनिल कुमार साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
संस्कृति मंत्री भगत ने राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण
October 31, 2019
35 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- राजस्थान का अनमोल लोक वाद्य ‘रावण हत्था’: मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने किया था इसका निर्माण
- नगर पंचायत समोदा में बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र
- Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में ₹15,000 तक टूटे दाम; एक्सपर्ट ने बताए दो बड़े कारण
- Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, वन विभाग में नौकरी का शानदार मौका
- 45 सालों से दिलों पर राज कर रहा हेमा मालिनी का यह सदाबहार गीत, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment