Chhattisgarh

न्याय यात्रा का समापन: सचिन पायलट बोले-यात्रा से पार्टी में आई नई ऊर्जा, मैं भी देवेंद्र’ के रंग में दिखे युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्त्ता

Home


न्याय यात्रा का समापन: सचिन पायलट बोले-यात्रा से पार्टी में आई नई ऊर्जा, मैं भी देवेंद्र’ के रंग में दिखे युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्त्ता


RAIPUR: गिरौदपुरी से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा का रायपुर के गांधी मैदान में समापन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज गिरौदपुरी से 125 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रायपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा ने दीपक बैज की यात्रा से पूरी पार्टी में एक नई ऊर्जा आई है। कांग्रेसियों ने अपना योगदान दिया है। यात्रा को सफल बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत से हमें शक्तियां मिलती हैं। इसके साथ ही पायलट ने BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि अगर सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुनेगी तो कांग्रेस एक और संग्राम छेड़ेगी। हम सरकार की नींद हराम कर देंगे। पायलट ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुनेगी तो कांग्रेस बड़ी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। सब दिल्ली के इशारे से होता है। हमारी गांधी वाली सोच को साय सरकार कमजोर ना समझे। इस दौरान दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि छत्तीसगढ़ की हक की लड़ाई लड़े। सरकारी की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। बैज ने कहा कि 9 महीने की सरकार ने जलने पर मजबूर कर दिया। ये सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही है। शाम 6 बजे के बाद हमारी माताएं बहनें घर से नहीं निकल सकतीं। दहशत में हैं। बैज ने कहा कि निर्दोष आदिवासियों को मारा गया। फर्जी एनकाउंटर हुआ। साथ ही बैज ने सीएम साय को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि एक मंच पर बैठेंगे। सीएम और गृहमंत्री साथ आंकड़े लेकर आएं। वह जगह भी तय करें, डेट भी तय करें। वह अपनी 9 महीने और 15 साल का आंकड़ा लेकर बैठे। हम भूपेश सरकार का आंकड़ा लेकर बैठेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इन्होंने स्लोगन दिया विष्णु का सुशासन। 9 महीने में ही विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया। बघेल ने कहा कि कोई गांव कोई इलाका नहीं बचा जहां अपराध न हुए हों। बिलासपुर में एक नहीं तीन-तीन मर्डर होने के बाद अपराधी पकड़े जाते हैं। महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। FIR नहीं हो रही है। BJP के व्यापारी लूटे जा रहे हैं। कवर्धा हत्याकांड पर भूपेश बघेल ने कहा कि साहू समाज के युवक को पुलिस कस्टडी में मारा गया। कोई जाति कोई वर्ग नहीं बचा जो विष्णु की सरकार में ठगा, छला महसूस नहीं कर रहा है। प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट मची हुई है। कार्यक्रम में दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, शिवकुमार डहरिया, मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी मंच पर मौजूद हैं।
युवा कांग्रेस व NSUI ने पहनी ‘मैं भी देवेंद्र’ की टीशर्ट- न्याय यात्रा के समापन पर युवा कांग्रेस व NSUI के कार्यकर्त्ता ‘मैं भी देवेंद्र’ की टीशर्ट पहनकर विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका निभाते हुए नजर आय। भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह देवेंद्र यादव ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी, खुद राहुल गाँधी ने उनकी तारीफ की थी। उसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को युवा कांग्रेस व NSUI के कार्यकर्ताओं ने देवेन्द्र यादव बनकर यात्रा को संभाला। दीपक बैज व टी एस सिंहदेव ने सभी युवा कांग्रेस व nsui के साथियो को शाबाशी देते हुए कहा कि देवेंद्र यादव की जल्द ही रिहाई होगी। न्याय यात्रा के समापन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष ,NSUI दुर्ग जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह ,प्रदेश सचिव आकाश कनोजिया ,बोबिराज पांडेय ,शशिकांत साव ,सोहेल अहमद ,आर्यान बेग ,अभिषेक सिंह ,यश मिश्रा, मो मुज्जमिल ,केतन तिवारी ,हर्ष सैनी, निखिल चौबे, वरुण केवलतनी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0613954