Chhattisgarh Raipur CG कांग्रेस पार्टी

बदलबो ऐ दारी विघायक बदलबो नारो के साथ महन्त रामसुन्दर दास ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के बैरन बाजार व आसपास क्षेत्र मे जनसंपर्क किया

तरह-तरह की बातें देखने को मिल रही है रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव बेहद रोचक बनता चला जा रहा है, तरह-तरह की बातें लोगों की जुबान से सुनने को मिल रही है। यह पूरा विधानसभा क्षेत्र मठ मंदिरों का क्षेत्र है। यहां पर बड़े ही आध्यात्मिक स्वभाव के संस्कारिक लोग निवास करते हैं। चुनावी परिदृश्य में एक ओर जहां भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल चुनावी मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है। भाजपा को अब अपने ही नारों से डर लगने लगा है, भाजपा का वर्तमान में एक बहुत लोकप्रिय नारा राज्य में है जिसमें वे लोग कहते हैं कि- बदलबो, बदलबो, बदलबो ऐ दारी बदलबो, यहां बृजमोहन अग्रवाल 7 बार से विधायक है इसलिए अब उनके कार्यकर्ताओं को इस नारे से भी डर लगने लगा है लोग कहीं बदल ना दें। एक ऐसा ही लोमहर्षक दृश्य तब उत्पन्न हो गया जब राजेश्री महन्त जी महाराज बैरन बाजार क्षेत्र के संघन इलाके से विधान मिश्रा, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, नवीन चंद्राकर, सुमित दास, मोहम्मद मजीद फहीम सहित कांग्रेस के दिग्गजों के साथ जनसंपर्क किया। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल हुजुम पीछे चल रहा था। सामने से बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता अपना प्रचार करते हुए आ रहे थे उनमें से एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस की भीड़ को देखकर जोर-जोर से नारा लगाना प्रारंभ किया।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0634205