Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू, भीषण गर्मी मे महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

रसोई गैस मोटर सायकल के साथ थाली घंटी बजाकर किया प्रदर्शन…

रायपुर 31 मार्च 2022। बढ़ती महंगाई के विरोध मे कांग्रेस ने गुरूवार को यहां महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू किया। रसोई गैस सिलेंडर लेकर थाली घंटी बजाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। महंगाई मुक्त अभियान 3 चरणो मे होगा। कांग्रेसजन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर एकत्र हुए। यहां घंटो प्रदर्शन किया। महंगाई मुक्त भारत अभियान 7 अप्रैल तक चलेगा। प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनीया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम बडे़ नेता शामिल थे। कांग्रेसजनो ने बाईक और रसोई गैस पर फूल माला चढ़ाकर प्रर्दशन किया।

कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी. एल. पुनिया ने कहा कि सन् 2014 मे पेट्रोल 65रू और डीजल 55रू मे मिला करता था जो अब 100रू के पार है। रसोई गैस 450रू थी जो अब बढ़कर 1050रू हो गई है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़कार पिछले 8 वर्षो मे 26 लाख करोड़ रूपये एक्साइज ड्यूटी के रूप मे वसूला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पेट्रोल डीजल के कीमत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओ की कीमतो मे बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा ने अच्छे दिनो का वादा कर सरकार बनायी थी मगर आज लोग बुरे दिन देख रहे है। भाजपा आम जनता की जेब मे डाका डाल रही है और कांग्रेस उसकी लडाई लड़ रही है।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी के घर मे डाका डाल रही है। कांग्रेस जनता के साथ है। कांग्रेस देशभर मे बढती महंगाई के विरोध मे आंदोलन कर रही है। जब तक पेट्रोल डीजल की कीमते कम नही होती तब तक सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लडी जायेगी।
विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है। इनकी कथनी और करनी मे अंतर है। 5 राजयो मे चुनाव के बाद जनता को कमरतोड़ महंगाई मिली है।

महापौर एजाज ढे़बर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमते दो अंको मे हुआ करती थी जो अब बढ़कर तीन अंको मे पहुंच गयी है। इसका भी रिकार्ड भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। उन्होने कहा कि हर आवश्यक वस्तुओ की कीमते लगातार बढ़ रही है। मगर केंद्र सरकार के कानो मे जंू तक नही रेंग रही है।

सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि बढ़ती महंगाई का लोगो के घरो मे एहसास हो रहा है। महिलाओ के अपने घर के बजट 3000 से 4000रू प्रतिमाह बढ़ चुके है। पिछले 5 माह मे 46 प्रतिशत से भी ज्यादा महंगाई बढ़ी है। उन्होने कहा कि 100 दिनो मे महंगाई कम करने की बात कही थी वो बात क्या उनको आज याद नही आ रही है।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि पूरे देश मे कमर तोड महंगाई है। चुनाव से पूर्व महंगाई को रोक कर रखा और जैसे ही पांच राज्यो के चुनाव के नतीजे आते ही बेतहाशा महंगाई बढ़ा दी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हसन खान ने कहा कि भाजपा का दोहरे चरित्र की पार्टी है। चुनाव के पहले कहती कुछ है और चुनाव के बाद करती कुछ है। इन्होने चुनाव जीतते ही महंगाई बढ़ा दी।

संजय पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध है कि महंगाई को कंट्रोल करे। चुनाव के दौरान हिन्दू मुस्लिम को लड़ा कर चुनाव जीतने का काम बंद करें।

अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने कहा कि मोदी जी जब विपक्ष मे थे तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उपर आरोप लगाते थे कि उनकी उम्र से ज्यादा पेट्रोल के भाव बढ़ गये है। अब आज उनको अपनी उम्र से कम पेट्रोल और डीजल के दाम कम करना चाहिये।

मदन तालेड़ा ने कहा कि बढती महंगाई से मध्यमवर्गी परिवार को घर चलाना मुश्किल हो गया।

रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने कहा कि स्मृति इरानी पहले थोड़ी महगाई बढ़ती थी तो बहुत हल्ला मचाती थी सिलेंडर को लेकर सड़क पर बैठ जाती थी मगर आज वो शांत है।

शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने कहा कि मोदी सरकार की महंगाई ने घर घर का बजट बिगाड़ दिया। आम जनता को परिवार की जरूरते पूरी करने के लिये कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

इस प्रदर्शन मे विधायक विकास उपाध्याय कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढे़बर सभापति प्रमोद दुबे प्रदेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे हज कमेटी अध्यक्ष असलम खान वरिष्ठ नेता संजय पाठक प्रमोद चौबे प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल डॉ राकेश गुप्ता राजेंद्र जग्गी सलाम रिजवी नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा शिव सिंह ठाकुर सुरेश ठाकुर मदन तालेडा हसन खान पार्षद सुंदर जोगी कामरान अंसारी श्री कुमार मेनन सतनाम सिंह पनाग रितेष त्रिपाठी एल्डरमेन नईम रजा सुनील भुवाल रियाज अहमद इमतियाज हैदर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम बंशी कन्नौजे दिलशाद हुसैन ब्रम्हा सोनकर दिनेश ठाकुर सुरेश ठाकुर अशोक राज आहुजा राधे श्याम विभार नीलकंठ जगत अफरोज अंजुम ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी सुमित दास दाउलाल साहू सहदेव व्यवहार अशोक ठाकुर अरूण जंघेल सचिन शर्मा दीपा बग्गा माधव साहू संजय सोनी उपाध्यक्ष राकेश धोतरे आशा जोसेफ सुनीता शर्मा प्रवक्ता विकास तिवारी जी. श्रीनिवास संयुक्त महामंत्री शब्बीर खान मुज्जफर खान प्रमिला सोनवानी पुष्पराज बैद सचिव जीतु तांडी आमीर खान मुन्ना मिश्रा कमलेश नथवानी साजु.वी. थामस इकलाख कुरैशी एमनुएल मसीह डॉ. आरती राव सोनवानी कीमत दीप शरण राज ठाकुर जयदीप होर हरिश तिवारी शिव नारायण साहू जीतु भारती मुरली साहू संजय वर्मा धंनजय परिहार प्रेमलाल अभिषेक शुक्ला सतीश जग्गी रानु कुर्रे पदमाकर मो. असीफ परवेज अहमद नद्दु भाई खेम साहू मुरतुजा खान मनोहर यादव राजू नायक सेवक महानंद गौतम यादव महेंद्र सेन शनासा परवीन शहनाज बेगम शबा अली पप्पू इरानी नसीम बानो कुमार यादव ऋषि बारले अमर बजाज अनिल वाधवानी सुनीता कश्यप एकता जयशंकर हरजाना प्रमिला सोनवानी हेमलता सेन अन्नु टंडन अंजना भटाचार्य शंकर बाघ मिर्जा शमीम बेग मो. इस्तियाक विनोद पवार मो. रिजवान डॉ. करूणा कुर्रेअनिल निछारिया मतलूब अली जयनारायण जलछ़त्री मल्लिका प्रजापति कविता वर्मा तेजस्वीनी वर्मा संध्या वर्मा अर्चना वर्मा अनुप शर्मा पतिराम साहू महेश शर्मा डॉ. अन्नुराम साहू सुधा सिन्हा चितरंगा साहू महावीर देवांगन संगीता दुबे प्रभा दुबे लता दुबे शोभा तिवारी इमरान अहमद अमित तिवारी मनोज सारथी मोहम्मद सिद्धिक सत्तार चौहान सागर वाकडे गौरी शंकर दुबे हेमलता सेन अंजना भट्टाचार्य बिंदु रानी प्रसाद सुषमा ध्रुव आरती देवी नवास खान अर्जुन सिंह मवद्दत अली अनिता पिल्ले मुकेश शर्मा मोहसीन मनोज राय सायरा खान राजू सोनी राकेश नगाडे लक्ष्मण शर्मा मनोज पाल सुरेश बाफना राजा भट्टर मुन्ना सोनकर सुयश शर्मा शरद कुमार गुप्ता दिवाकर साहू तेजेंद्र सिंह प्रवीण दीक्षित समीउल्लाह अरूण सिंह शैफउल्लाह अरूपा सिंह संतीश पंडा दीपक सेन जीतु साहू मनीश साहू उल्लास देवराज चौहान राकेष वर्मा रसीद खान जरीना अली रमेश उज्जवल राजपूत आवेष खान शंकर लाल योगेश दीक्षित उत्तम साहू सोनू साहू नवीन लाजरस निशार जहान मिशान नायडू ज्योति पात्रे छत्रपाल धीवर पंचू बघेल अनिल बाघ संजय वर्मा सत्तु सिंह माधव छुरा आदि उपस्थित थे।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0513151