राजनांदगांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। राहुल गांधी की यश-कीर्ति व दीर्घायु के लिए किसी ने दरगाह में चादर चढ़ाकर दुआ मांगी तो कहीं कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शकील रिजवी व प्रदेश सचिव पिंकू खान के नेतृत्व में जन्मदिन पर पार्रीनाला स्थित दरगाह में चादर चढ़ाई गई, यहां प्रदेश महासचिव शकील रिजवी ने कहा, राहुल गांधी देश के युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं और राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इसी दुआ के साथ पार्रीनाला स्थित दरगाह में चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर सम्मानित महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी रूबी गरचा, समाजसेवी अब्दुल रशीद खान, नरेश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मल्लू शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कादिर सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हफीज वारसी, अल्पसंख्यक विभाग के आफताब अहमद, राजा खान, मोहसिन कुरैशी, हैदर जोया, प्रदीप कोर्राम, सद्दू खान, आसिफ खान, इरफान हनफी, सोहेल रिजवी, दानिश खान व मनीष तराने सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी दुआ
June 19, 2021
78 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- भारत के ख़िलाफ़ अमेरिका ने 500% टैरिफ़ लगाया तो क्या होगा..
- महानदी मुख्य नहर के लाईनिंग कार्य के लिए 61.51 लाख रूपए स्वीकृत
- श्रमिक कल्याण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. रमन सिंह
- दो वर्षों में राजस्व व्यवस्था का ऐतिहासिक कायाकल्प : मंत्री टांकराम वर्मा
- रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 03 जनवरी को, कलेक्टरेट में होगी नामांकन प्रक्रिया
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment