दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयन्ती समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन में 5 करोड़ 75 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिन कार्यो का भूमिपूजन किया गया उनमें प्रमुख रूप से एक करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 3 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 41 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 2 में पुष्पवाटिका सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 14 में भी 46 लाख रुपये की लागत से पुष्पवाटिका सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 14 में 24 लाख रुपये की लागत से मरही तालाब में पाथवे और पिचिंग कार्य,वार्ड क्रमांक 15 में 34 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार कार्य, वार्ड क्रमांक 13 में 53 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम जीर्णोद्धार कार्यक्रम, वार्ड क्रमांक 2 में 23 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 2 में 20 लाख रुपये की लागत से सतनाम भवन में हॉल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 3 में 5 लाख रुपये की लागत से भोई कहार समाज सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 6 में 5 लाख रुपये की लागत से विप्र समाज भवन अहाता निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 15 में 24 लाख रुपये की लागत से गौठान निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 22 लाख रुपये से विभिन्न वार्डों में विद्युतीकरण कार्य तथा 39 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण एवं सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही 20 लाख रुपये की लागत से देवांगन समाज भवन में शेड निर्माण कार्य तथा शहीद वीरनारायण भवन में 15 लाख रुपये की लागत से चेक टाइल्स तथा ऊपर भवन बनाने भूमिपूजन किया गया।
सीएम भूपेश शामिल हुए स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में, पाटन में 5 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
October 6, 2019
334 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
- Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
- PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
- Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
- गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment