Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है…

बशीर अहमद खान उपाध्यक्ष ने संघों से मिलकर कार्यकारिणी कराई भंग …..
आईओए ने मानने से किया इंकार

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की पिछले चार साल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। इसी के साथ एक एडहॉक कमिटी बनाई गई है। जिसमें बशीर अहमद खान, गुरुचरण होरा, कैलाश मुरारका, शरद शुक्ला, अजय सिंह और जीएस बांबरा समेत अन्य खेल संघ के पदाधिकारी शामिल है। बुधवार को संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान ने सीओए की कार्यकारिणी और खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में वे सभी सदस्य बुलाए गए जिन्हें सीओए चुनाव में वोटिंग राइट्स हैं। लेकिन इस बैठक में अध्यक्ष और सचिव दोनों ही शामिल नहीं हुए। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों और खेल संघों से चर्चा के बाद सीओए की बैठक बुलाई गई है। साथ ही अक्टूबर में सीओए की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब एडहॉक कमिटी अध्यक्ष पद के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करेगी। आईओए ने बैठक को किया रिजेक्ट: सत्ता के बदलते ही कुछ लोग सीओए के पदाधिकारी बनने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। इसके लिए विरोधी बशीर अहमद गुट ने बुधवार को बैठक बुलाकर कार्यकारिणी को भंग कर दिया। लेकिन इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इस बैठक को अमान्य करार कर दिया। आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने मेल के माध्यम से 6 नवंबर को हई बैठक को अमान्य कहा है। साथ ही इस बैठक में लिए गए निर्णय को मानने से इंकार किया है

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0669056