Chhattisgarh Raipur CG

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 03 जनवरी को, कलेक्टरेट में होगी नामांकन प्रक्रिया

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 03 जनवरी को, कलेक्टरेट में होगी नामांकन प्रक्रिया

लोकशन – रायपुर
रिपोर्टर – मज़हर इक़बाल

रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार प्रेस क्लब रायपुर के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष (01), उपाध्यक्ष (01), महासचिव (01), संयुक्त सचिव (02) एवं कोषाध्यक्ष (01) पद शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा करने की प्रक्रिया 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 में होगी।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) तथा वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 9 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर में किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब रायपुर में होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना भी प्रेस क्लब परिसर में की जाएगी।
नाम निर्देशन पत्र कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 से प्राप्त किए जा सकते हैं। मतदाता सूची का शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शुल्क 5000 रुपये तथा अन्य पदों के लिए 2000 रुपये रखा गया है।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0755779